Search

सिकंदराबाद: देशी शराब की दुकान में चोरी, 38 पेटी शराब ले उड़े चोर

221 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर में बुधवार रात चोरों ने एक देशी शराब की दुकान को निशाना बनाया। नया गांव के पास स्थित दुकान की छत में नकब लगाकर चोर अंदर घुसे और करीब 38 पेटी देशी शराब चोरी कर ले गए।

दुकान संचालक अमित निर्वान के अनुसार गुरुवार सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा, तब चोरी का पता चला।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment