सिकंदराबाद: बुधवार शाम गांव बेनीपुर स्थित गौशाला का उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में केयरटेकर उपस्थित मिले। केयरटेकर ने बताया कि गौशाला में कुल 169 गोवंश संरक्षित हैं और सभी गोवंशों की टैगिंग पूरी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि गौशाला से संबंधित रजिस्टर अद्यतन नहीं हैं। इस पर उन्होंने केयरटेकर को सभी रजिस्टर शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए गोवंशों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसडीएम दीपक कुमार पाल ने निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के लिए गौशाला में गोवंशों हेतु अलाव जलवाए जाएं और पर्याप्त संख्या में तिरपाल लगाई जाए, जिससे पशुओं को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंशों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।
सिकंदराबाद: गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Share Now :
WhatsApp
Rohit Bansal
Other News
सिकंदराबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
March 22, 2026
सिकंदराबाद: ईद से पहले ईदगाह का निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट
March 20, 2026
