सिकंदराबाद। आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार है। कैलाश पर्वत पर भगवान परशुराम का भगवान गणेश के साथ युद्ध हुआ था और गणेश जी का एक दांत टूट गया था तभी से भगवान गणेश एकदंत भी कहलाए। ब्राह्मण सेवक टीम सिकंदराबाद द्वारा आयोजित प्रेम गार्डन में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ब्राह्मण सेवक टीम ने 51 संतो को ब्रह्म भोज कराया। सभी ने भगवान परशुराम के समक्ष पुष्प अर्पित कर आरती की। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आरती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, पं सचिन शर्मा, आशीष पंडित चोटी वाले, संतोष शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, अंशु शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, त्रिवेश गुप्ता, गगन शर्मा, केशव दीक्षित, सोनू शर्मा, प्रमोद शर्मा, डीके शर्मा, प्रताप शर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

