Search

तहसील सभागार में हुआ आयोजन, एक एसडीएम का स्वागत, दूसरे को दी गयी विदाई

1,111 Views

सिकंदराबाद: मंगलवार को तहसील सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशासनिक बदलाव के तहत आए व जा रहे अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुर से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल का तहसीलकर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं, वर्तमान एसडीएम संतोष जगराम के स्थानांतरण पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्टाफ के सामने दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकाल और अनुभव साझा किए। विदाई के दौरान एसडीएम संतोष जगराम को ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तहसील परिसर से भावभीनी विदाई दी गई।

गौरतलब है कि हाल ही में शासन द्वारा प्रदेश भर के कई एसडीएम के तबादले किए गए हैं, जिसके तहत संतोष जगराम का स्थानांतरण अयोध्या कर दिया गया है। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment