Search

सिकंदराबाद: मृत मतदाताओं के सत्यापन को लेकर एसडीएम ने की खुली बैठक

341 Views

सिकंदराबाद में एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में बूथ 273 गफूरगढ़ी और 317 सरायघासी के मृत मतदाताओं के सत्यापन को लेकर खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी नामों को मृत होने की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।


सिकंदराबाद:  एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में बूथ संख्या 273 गफूरगढ़ी एवं 317 सरायघासी के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मृत दर्शाए गए मतदाताओं के सत्यापन को लेकर एक खुली बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित गांवों के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम द्वारा मृत मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई गई और उपस्थित लोगों से एक-एक नाम पर यह पुष्टि कराई गई कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में जीवित है या मृत।

सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से यह स्पष्ट किया कि सूची में दर्ज सभी मतदाता वास्तव में मृत हैं। एसडीएम ने बताया कि सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर मतदाता सूची को शुद्ध किया जाएगा, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनी रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment