Search

सिकंदराबाद: एसडीएम की छापेमारी में अवैध खनन का भंडाफोड़, जेसीबी व तीन डंपर पकड़े गए

659 Views

सिकंदराबाद: अवैध खनन पर नकेल कसते हुए एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कल देर रात थाना ककोड़ क्षेत्र के ग्राम अलौदा जागीर में छापेमारी की। कार्रवाई में खनन कार्य में लिप्त एक जेसीबी मशीन और तीन डंपर को मौके से पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान एसडीएम की टीम ने खनन कार्य कर रहे ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वाहन व चालक तत्काल थाना ककोड़ की सुपुर्दगी में दे दिए गए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद तीन अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस थाने भेजा गया। प्रशासन ने बताया कि अब सभी पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment