Search

सिकंदराबाद: कड़ाके की ठंड में एसडीएम ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

625 Views

कड़ाके की ठंड में सिकंदराबाद के एसडीएम दीपक कुमार पाल ने देर रात रैन बसेरों और अलाव स्थलों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को ठंड से राहत हेतु व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

सिकंदराबाद: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने गुरुवार देर रात नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न रैन बसेरों और अलाव स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सिकंदराबाद बस स्टैंड, दनकौर तिराहा, जेवर तिराहा, और हनुमान चौक सहित कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अलाव जलते हुए पाए और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड से बचाव के लिए अलाव की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी निराश्रित या जरूरतमंद व्यक्ति को ठंड में असुरक्षा या असुविधा महसूस नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उप-जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की साफ-सफाई, कंबलों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोग सर्द रातों में सुरक्षित रह सकें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment