दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने जिला स्तरीय समता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया और प्रधानाचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में जिला स्तरीय समता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2025, सोमवार को विवेकानंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएम कॉलोनी रोड, बुलंदशहर में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्राप्त स्थान इस प्रकार रहे—
- प्रथम स्थान : दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
- द्वितीय स्थान : छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
- तृतीय स्थान : विवेकानंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
छात्रों की तैयारी विद्यालय के वरिष्ठ योगाचार्य महेंद्र सिंह द्वारा कराई गई।
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम और प्रयास से विद्यालय लगातार क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने परिश्रम से अपना, अभिभावकों का, विद्यालय का तथा क्षेत्र का नाम उज्ज्वल कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने सभी विजयी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
