Search

बुलंदशहर: साठा स्थित श्री देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव

99 Views
साठा स्थित श्री देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों पर श्रद्धालु झूमे और भंडारे का आयोजन हुआ।

बुलंदशहर: कोतवाली नगर क्षेत्र के साठा स्थित श्री देवी मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान भक्तगण भगवान श्रीकृष्ण और राधा के भजनों पर जमकर झूम उठे।

भजनों में “लल्ला की सुनके में आई यशोदा मैया, दे दे बधाई” जैसे मधुर गीतों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की झांकी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छठी महोत्सव के लिए लड्डू गोपाल को विभिन्न घरों से महिलाएं लेकर आईं और मंदिर परिसर में विराजमान कराया। इस दौरान कढ़ी-चावल, मिठाई आदि के भंडारे का भी आयोजन हुआ। संकीर्तन के दौरान भक्तों में प्रसाद, खिलौने और मिठाइयां भी वितरित की गईं।

जनपदभर से आए कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं और वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप गोयल, राम अवतार सैनी, विष्णु सैनी, विजय कुमार अग्रवाल, पुनीत कौशिक, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, देवी मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा, वरुण शर्मा और रवि भारद्वाज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment