Search

सिकंदराबाद: विद्यालय और परिवार का सेतु है मातृशक्ति – उषा बंसल

698 Views

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सिकंदराबाद में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रुचि सिंह ने कहा कि विद्यालय और परिवार का सेतु है मातृशक्ति। नारी अपने संस्कार और गुणों से समाज एवं राष्ट्र का विकास कर सकती है।


सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर सिकंदराबाद में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा ऊषा बंसल (प्रधानाचार्य, सिटी कॉन्वेंट स्कूल सिकंदराबाद), मुख्य वक्ता रुचि सिंह, पुष्पा गुप्ता, डॉ. विदिशा पंवार, डॉ. पूनम सिंह (वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी), सुनीता शर्मा और साधना शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका शशिबाला आचार्या ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया और उन्हें पटका पहनाकर व श्रीमद् भगवत गीता भेंट कर सम्मानित किया

मुख्य अतिथि रुचि सिंह ने ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नारी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संपूर्ण चेतना है।” उन्होंने भागवत गीता में वर्णित नारी की सप्तशक्तियों — कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, धरती, मेधा और क्षमा — पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नारी अपने संस्कार और गुणों से समाज को जागृत कर संपूर्ण राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकती है।

मुख्य वक्ता पुष्पा गुप्ता ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं का योगदान सदैव अग्रणी रहा है, इसलिए उन्हें समाज के नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

डॉ. विदिशा पंवार ने कहा कि मातृशक्ति को पाश्चात्य संस्कृति से हटकर भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा — “विद्यालय और परिवार का सेतु है मातृशक्ति, मातृशक्ति का सम्मान करने से संस्कारों का उत्थान होता है।”

आचार्या पंकज जोशी ने कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्या प्रीति त्यागी ने किया जबकि आचार्या स्नेहिल गौड़ ने सभी मातृशक्ति से ‘सप्तशक्ति कार्यक्रम’ के संकल्प की शपथ दोहरवाई।

इस कार्यक्रम में कुल 337 माताओं और बहनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा ऊषा बंसल ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया, वहीं विद्यालय प्रबंधक नितिन गर्ग ने जलपान व्यवस्था हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में श्रीमती पूनम गर्ग, कु. नीलम गुप्ता, इकांशी त्रिवेदी, प्रियंका शर्मा, संगीता शर्मा, वंदना शर्मा, तनु सिंह, हिना गर्ग, स्नेहलता शर्मा, आरती वर्मा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment