Search

डीएम और एसएसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 57 में से सिर्फ तीन शिकायत का हुआ निस्तारण

912 Views

सिकंदराबाद। तहसील सभागार, एसडीएम कोर्ट में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की। उनके साथ सीएमओ सुनील कुमार, एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित सिंह मौजूद रहे।

एसडीएम संतोष जगराम ने जानकारी दी कि समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 36 शिकायतें राजस्व विभाग, 5 पुलिस विभाग, 4 नगर पालिका, 4 ब्लॉक, 1 पीडब्ल्यूडी, 1 एबीएसए, 1 सीडीपीओ, 1 आपूर्ति विभाग, 1 चकबंदी, 3 विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इन शिकायतों में से केवल 3 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

बाकी 54 लंबित शिकायतों को डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसके लिए अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment