Search

एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 18 में से सिर्फ दो शिकायत का हुआ निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
492 Views

सिकंदराबाद। तहसील सभागार, एसडीएम कोर्ट में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार ने की। उनके साथ एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती और बीडीओ विवेक कुमार मौजूद रहे।

एसडीएम संतोष जगराम ने जानकारी दी कि समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 12 शिकायतें राजस्व विभाग से, 3 पुलिस विभाग से, 1 ब्लॉक से, 1 नगरपालिका और 1 पूर्ति विभाग से संबंधित थीं। इन शिकायतों में से केवल 2 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

बाकी 16 शिकायतों को लेकर एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

कुछ अधिकारी मंच पर मोबाइल में रहे व्यस्त

जहां एक ओर फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर समाधान की उम्मीद में आए थे, वहीं दूसरी ओर अन्य विभाग के मौजूद कुछ अधिकारी समाधान दिवस की गंभीरता को नजर अंदाज करते नजर आए। कुछ अधिकारी मंच पर ही अपने मोबाइल में व्यस्त रहे। इस स्थिति को देख उपस्थित लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन अधिकांश शिकायतों के निस्तारण न होने और अधिकारियों की उदासीनता ने समाधान दिवस की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment