Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस पर 13 शिकायतें दर्ज, 2 का निस्तारण

558 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम दीपक पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, नायब तहसीलदार अंकित सिंह और देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 9 राजस्व विभाग, 2 पुलिस विभाग तथा 2 विद्युत विभाग से संबंधित रहीं।

मौके पर ही 2 राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 11 शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देशों के साथ प्रेषित किया गया।

अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment