Search

सिकंदराबाद: रन फॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे और पुलिस, लेकिन आवारा पशुओं से रही खतरे की स्थिति

420 Views
सिकंदराबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में आवारा पशुओं का आतंक, नगर पालिका की व्यवस्था रही नदारद

सिकंदराबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदराबाद पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोतवाली सिकंदराबाद से लेकर शाहजी देरी तक पुलिसकर्मी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ और शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता और अखंडता का संदेश देना था, लेकिन इसी दौरान सड़क पर आवारा गोवंशों की मौजूदगी ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। दौड़ के दौरान कई स्थानों पर आवारा पशु सड़कों पर घूमते नजर आए, जिससे प्रतिभागियों को असुविधा और खतरे की स्थिति उत्पन्न हुई।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

लोगों ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन जल्द से जल्द आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जनहित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की अनहोनी न हो।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment