Search

ऑटो को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की मौत, तीन

998 Views

गुलावठी: रविवार को बुलंदशहर से गुलावठी जा रहे एक ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसा गुलावठी थाना क्षेत्र के जौनपुर कट के पास सेंट मोमिना स्कूल के सामने हुआ। भीषण टक्कर में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ऑटो स्वयं गलत दिशा में चल रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो महिलाएं व एक मासूम बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment