Search

बुलन्दशहर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस लाइन सभागार में उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित

688 Views

बुलंदशहर: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में रविवार, 07 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात उत्तर प्रदेश अरविन्द कुमार मोर्य एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार वर्मा, NHAI, PWD, परिवहन विभाग, तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए इनके प्रभावी नियंत्रण हेतु रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। डीआईजी यातायात ने जनपद में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गठित 12 क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों के प्रभारी उपनिरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना-प्रभावित मार्गों पर नियमित निगरानी, ब्लैकस्पॉट्स का त्वरित सुधार, यातायात नियमों के अनुपालन की कड़ाई से जांच तथा संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास दुर्घटना कमी में सहायक होंगे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सभी विभागों से फील्ड में बेहतर तालमेल स्थापित करने, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति बनी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment