Search

बुलंदशहर : सेवानिवृत्ति फौजी की गोली मारकर हत्या

349 Views


बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सेवानिवृत फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गुरुवार शाम से लापता था। सुबह ढकौली रोड पर लोगों ने उनका शव पड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी 48 वर्षीय चांद खान सेवानिवृत फौजी थे। वर्तमान में वह नगर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली रोड पर मदरसे के पास रहते परिजनों ने बताया कि चांद गुरुवार शाम करीब सात बजे से घर गायब थे। रात में परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह ढकौली रोड पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा, जिसके माथे पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव की शिनाख्त चांद खान के रूप में करते हुए परिजनों को सूचना दी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाए।

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment