Search

सिकंदराबाद: रामलीला आयोजन से पहले प्रशासन का स्थल निरीक्षण, कमेटी को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

518 Views
सिकंदराबाद के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में 21 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियों का प्रशासन ने निरीक्षण किया। एसडीएम व सीओ ने सुरक्षा, पार्किंग, सीसीटीवी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजि०) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का आयोजन आज 21 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहा है। भगवान श्रीराम की लीला का मंचन श्री श्यामा श्याम ब्रज लोक लीला संस्था, श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा। संस्था के संस्थापक पंडित नंदकिशोर शर्मा लीला का संचालन करेंगे, जबकि पंडित दामोदर शर्मा व्यास कथा का वर्णन करेंगे।

रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पंडित सचिन शर्मा प्रशासनिक अधिकारियों को रामलीला मैदान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए।
पंडित सचिन शर्मा प्रशासनिक अधिकारियों को रामलीला मैदान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए।

रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। रविवार की दोपहर एसडीएम दीपक कुमार पाल और सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों से बैठक कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और लीला स्थल एवं पंडाल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को कई दिशा-निर्देश दिए, जिनमें—

  • रास्तों और पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने
  • पार्किंग की सुरक्षित व्यवस्था
  • महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था
  • शौचालय, पानी और लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था
  • फायर ब्रिगेड की उपलब्धता

साथ ही अधिकारियों ने आने वाले रास्तों पर रोशनी और पानी की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर आयोजक कमेटी से पंडित सचिन शर्मा, अरविंद दीक्षित, राहुल गुप्ता, अजय शर्मा और विशाल चौधरी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment