विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद की बहनों ने तहसील परिसर में अधिकारियों और वकीलों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे का संकल्प भी दिलाया गया।
सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद में सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन उत्साह और पारंपरिक भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यह कार्यक्रम नया गाँव में रक्षासूत्र बांध कर आरंभ हुआ।
बुधवार को कार्यक्रम का अगला चरण सिकंदराबाद तहसील परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ विद्यालय की नन्हीं-मुन्नी बहनों ने एसडीएम, नायब तहसीलदार, स्टेनो, पेशकार, बाबू एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को रक्षासूत्र बांधा।
बहनों ने मिठाई खिलाकर सभी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बहनों का हर्ष और आत्मीयता से स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी, वरिष्ठ आचार्य पवन गुप्ता एवं सहायक आचार्या निकिता यादव भी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, ऊर्जा बचत जैसे सकारात्मक संकल्प भी दिलवाए।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पर्व को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास किया