सिकंदराबाद के ग्राम भराना में राधा रानी के जन्मोत्सव पर नर्मदेश्वर महादेव आश्रम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। झांकियां, भंडारा और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
सिकंदराबाद: ग्राम भराना में गंगनहर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम (ऋणमुक्तेश्वर) पर राधा रानी के जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति भाव से शोभा यात्रा व झांकियां निकाली गईं। नगर की एसडीएम कालोनी स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष आचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने जानकारी दी।

आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक आश्रम महंत वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज के संरक्षण में निकाली गई शोभा यात्रा ग्राम भराना के प्रमुख मार्गों से होकर आश्रम पर वापस आकर संपन्न हुई। झांकियों में शिव परिवार, लक्ष्मी नारायण, राम दरबार, राधा कृष्ण और राधा रानी दरबार प्रमुख रहे।

गढ़मुक्तेश्वर के गुरुकुल के 101 छात्रों ने भी यात्रा में भाग लिया। आश्रम पर सभी छात्रों, 51 कन्याओं और 21 संतों को प्रथम प्रसाद देकर भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने भी यात्रा में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

आश्रम महंत वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज ने उद्बोधन में कहा कि वैदिक धर्म के अनुसार राधा और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। राधा और कृष्ण दोनों के बिना लीला का संतुलन संभव नहीं।
इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आशीष कृष्णनंदाचार्य महाराज, जिला सह कार्यबाह बुलंदशहर योगेंद्र शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ गुरुकुल के सभी आचार्य एवं छात्र, सीताराम बाबा, केशवानंद महाराज, सोपालीनंद महाराज, जगत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, रामगोपाल महासय, ब्रह्म सिंह, प्यारेलाल, सुशील, अनिल, पवन, अरविन्द, रोहित, रिंकू सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
भराना ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों ने आयोजन में भरपूर सहयोग दिया। प्रसाद व्यवस्था में हर्ष यादव, रिंकू, प्रीती, राजकुमार, अमित, शिशपाल सहित कई भक्तों ने सक्रिय योगदान दिया। बारिश के बावजूद शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसे सभी ग्रामवासी और आश्रम के पदाधिकारियों ने सराहा और प्रशंसा की।
