Search

सिकंदराबाद में राधा-कृष्ण व मटकी सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

656 Views
सिकंदराबाद के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण स्वरूप व मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नन्हे-मुन्नों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद में राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता एवं मटकी सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अनेक बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं मटकी सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी मटकियों को आकर्षक और रंग-बिरंगे रूप में सजाकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नितिन गर्ग, अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, निर्णायक भावना सक्सेना, करुणा सिंह, हेमलता राघव, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष, एकता माहेश्वरी, विद्यालय के आचार्य/आचार्या एवं समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हरशरण शर्मा एवं अरविंद दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वचन प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment