300 Views
सिकंदराबाद: विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उपखंड अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने बंसल सिनेमा के पीछे नई बस्ती और जोखाबाद नवीन सब्जी मंडी के पीछे कॉलोनी में जांच की।
जांच के दौरान 5 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिन पर कुल 8.5 किलोवाट का अवैध भार पाया गया। टीम ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें और चोरी से बचें, अन्यथा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
