Search

सिकंदराबाद: बिजली बकायेदारों से संपर्क, OTS योजना की दी गई जानकारी

256 Views

सिकंदराबाद:  राजारामपुर क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद-2 द्वारा बड़े बिजली बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया। यह संपर्क एसएसओ तगादा कॉल के माध्यम से किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना–2025  की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान (OTS) का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता ब्याज और अन्य जुर्मानों से राहत पाकर अपना लंबित बिजली बिल जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़कर बकाया राशि का निस्तारण करना है। एसडीओ रवि कुमार ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर OTS योजना का लाभ उठाएं।

उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत पात्र सभी उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता समय रहते अपने बकायों का निपटारा कर सकें।

विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment