Search

विद्युत विभाग के मेगा कैंप में 75 में से 50 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
475 Views

सिकंदराबाद: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 17 जुलाई से 19 जुलाई तक सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय मेगा समाधान कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और तत्काल समाधान भी किया गया। कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 50 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

अधीक्षण अभियंता महेश चंद्र अहीरबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतर उपभोक्ता बिल रिवीजन संबंधी समस्याएं लेकर कैंप में पहुंचे थे। इनमें से 50 उपभोक्ताओं को तुरंत राहत दी गई। इसके अतिरिक्त, 10 उपभोक्ताओं ने लोड बढ़ाने, 4 ने मीटर रिप्लेसमेंट और 3 ने असेसमेंट से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय तय किया गया है।

इस अवसर पर अवर अभियंता राहुल शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित समाधान प्रदान कर बिजली संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता और संतोषजनक सुधार लाना था।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment