सिकंदराबाद: विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के चलते रविवार, 28 दिसंबर 2025 को सिकंदराबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
33/11 केवी उपकेन्द्र तहसील से पोषित देवी मंदिर पोषक को दो भागों में विभाजित करने के कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक एसडीएम कोर्ट, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा, ज्ञान लोक कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, होली मेला रोड, नगर पालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गोपालपुर पर 33 केवी ब्रेकर लगाए जाने के कार्य के चलते जोखाबाद, औद्योगिक क्षेत्र, गोपालपुर, यूपीएसआईडीसी कॉलोनी, धनपुरा एवं सरकारी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक करीब 4 घंटे बाधित रहेगी।
एसडीओ सिकंदराबाद रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ता बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
