Search

सिकंदराबाद: बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष अभियान, उपभोक्ताओं को दी गई छूट की जानकारी

188 Views

सिकंदराबाद: नगर में मंगलवार दोपहर बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जोखाबाद क्षेत्र में विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत मिलने वाले लाभ एवं छूट की विस्तृत जानकारी दी।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी करने वालों तथा लंबे समय से जानबूझकर बकाया रखने वाले बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर छूट प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ता समय रहते अपने बकायों का निस्तारण कर सकें। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment