Search

सिकंदराबाद: बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा, बड़े डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

330 Views

सिकंदराबाद:  नगर के जीटी रोड, सरावगीवाड़ा एवं औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने क्षेत्र में चल रही कार्रवाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के प्रकरणों, बड़े डिफॉल्टर बकायेदारों के मामलों, वसूली की वर्तमान स्थिति तथा अब तक की गई विधिक कार्रवाई की प्रगति की जानकारी अधिकारियों को दी।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने निर्देश दिए कि बिजली बिल राहत योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी करने वालों एवं जानबूझकर लंबे समय से बकाया रखने वाले बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों पर छूट प्रदान की जा रही है, ताकि वे समय रहते अपने बिलों का निस्तारण कर सकें। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाएं और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment