Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, 3 शिकायतें प्राप्त

310 Views

सिकंदराबाद: माह के दूसरे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार ने की। थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 2 शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं वास्तविक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राप्त सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, समस्त चौकी इंचार्ज, अन्य विभागों के अधिकारी तथा फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment