बुलंदशहर। अरनिया क्षेत्र के मदकोला के जंगल में पुलिस और इनामी गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। 15 हजार के इनामी बदमाश सलमान,वाजिद,शाहिद उर्फ शरीफ ने पुलिस पर फायारिंग की. जवाबी कार्रवाई में सलमान के दोनों पैरों एवं वाजिद,शाहिद उर्फ शरीफ के एक-एक पैर में लगी गोली। बदमाश सलमान पर बुलंदशहर, मैनपुरी, एटा, कासगंज में करीब 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो बदमाश फरार हो गए। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन तमंचे,तीन कारतूस,तीन खोखा,एक पिकअप और एक गाय का बछड़ा बरामद किया गया है।
एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात अरनिया पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी, जिसमें मुखबिर ने सूचना दी कि मदकोला के जंगल में कुछ लोग हैं, जो गौकशी का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मदकोला गाँव के जंगल पहुंची। जहां पुलिस ने बदमाशों को टोका। बदमाशों ने लेख पुलिस से खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। उनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। वहीं 2 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की तरफ भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सलमान निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली नगर जनपद कासगंज, शाहिद उर्फ शरीफ निवासी ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर और वाजिद निवासी
ग्राम नई थाना बिंछौर जनपद नूंह हरियाणा बताया।
को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है।