Search

सिकंदराबाद: पीएम स्वनिधि योजना के तहत कैम्प, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा ऋण

242 Views

सिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद द्वारा क्षेत्र में कार्य कर रहे समस्त रेहड़ी, शहरी पथ विक्रेता एवं पटरी वालों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक कैम्प का आयोजन किया गया।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पुनर्गठन के उपरांत आत्मनिर्भर बनाए जाने के उद्देश्य से बैंक के माध्यम से 15,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ऋण विशेष रूप से ठेला-रेहड़ी संचालकों के लिए है।

उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे प्रत्येक सप्ताह सोमवार और मंगलवार को नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद कार्यालय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं।

नगर पालिका परिषद ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करें और आत्मनिर्भर बनें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment