Search

सिकंदराबाद में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन,भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

1,033 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली में आगामी होली और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने की, जिसमें पुलिस प्रशासन,नगर के गणमान्य नागरिकों और धार्मिक नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि होली के दहन स्थल का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में होली दहन स्थलों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट तैयार करें। यदि कोई नई जगह पर होली दहन किया जाता है, तो इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

पीस कमेटी की बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर गर्माहट

होली और रमजान को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक में नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर गर्माहट रही। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने नगर में हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की, वही इटवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने भी अतिक्रमण के बारे में अस्थाई के साथ-साथ स्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप दीक्षित ने कहा कि पुलिस बल के सहयोग से जल्द से जल्द नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पालिका द्वारा कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

भाईचारे और सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार 

बैठक में सीओ पूर्णिमा सिंह ने सभी से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की और कहा कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में माहौल खराब करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें। नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।

अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक में कोतवाल अनिल कुमार शाही ने कहा कि होली और ईद जैसे त्योहारों पर किसी भी तरह की अशांति या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे परंपरागत भाईचारे और मेल-जोल के साथ त्योहार मनाएं, जिससे समाज में सौहार्द का वातावरण बना रहे।

 

नगर की प्रमुख समस्याओं पर भी हुई चर्चा

रविंद्र शर्मा ने नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नगर के उच्च अधिकारी इस मुद्दे पर ध्यान देते हैं, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि नगर में उचित पार्किंग व्यवस्था की जाए ताकि ट्रैफिक की समस्या कम हो।

गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

इस बैठक में अरविंद दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, नवीन राजपूत, नितिन जैन, रविंद्र शर्मा, संजय बंसल, जितेंद्र गर्ग रिंकू गर्ग पुनीत सिंहल, नवीन शर्मा, मोनू पंडित, धर्मेंद्र चौहान, नरेश कुमार यादव, संदीप कुमार, जितेंद्र गर्ग, रिंकू गर्ग, पुनीत सिंहल, दिनेश यादव, मनोज भाटी, कपिल भाटी, निशांत गर्ग, प्रवीण सिंघल, जामा मस्जिद के मौलाना आरिफ कासमी, जीत प्रधान, पूर्व सभासद एजाज, रवि प्रधान, जीत गढ़ी प्रधान रविंद्र यादव, सभासद आसिफ गाजी, छोटू अल्वी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment