ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलंदशहर की बैठक में राम नरेश चौहान ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा।
बुलंदशहर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र, बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान ने संगठन से जुड़े नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं से स्वागत किया तथा जनपद और तहसीलों से आए सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश चौहान ने कहा कि “जिस संगठन की नींव 1984 में बाबू बालेश्वर लाल ने पांच सदस्यों के साथ रखी थी, वह आज उप्र के 75 जनपदों सहित देश के कई प्रदेशों में पत्रकारों के मान और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीते 35 वर्षों से पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा है। पत्रकारों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष को शासकीय जिला स्थाई समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित करने का प्रावधान है। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कहा कि “पत्रकारिता की असली ताकत सच्चाई और निष्पक्षता में है। हमें इस ताकत का उपयोग समाज को जागरूक करने और समस्याओं को उजागर करने में करना चाहिए।”
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में शीघ्र ही जिला स्थाई समिति का गठन किया जाएगा और पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा सभी पत्रकारों के बीमा कराने तथा आगामी पत्रकार सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार घोषित किए गए—
- जिला महामंत्री: सुरेंद्र भाटी, संजय गोयल, योगेंद्र शर्मा
- जिला उपाध्यक्ष: अशोक शर्मा, मयंक अग्रवाल, आकाश सक्सेना
- जिला मंत्री: सुनील राघव, सुरेश भाटी, ललित शर्मा
- संगठन मंत्री: सचिन अग्रवाल
- जिला कोषाध्यक्ष: नितिन सोनी
- जिला मीडिया प्रभारी: जे.पी. गुप्ता
- जिला कार्यकारिणी सदस्य: केशव वर्मा, सचिन लोधी
- तहसील अध्यक्ष स्याना: यतेंद्र त्यागी
- तहसील अध्यक्ष खुर्जा: उमेश चंद्र गुप्ता
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
