परशुराम हिन्दू भगवान बिष्णु के 10अबतारो में से एक
सिकंदराबाद। नगर के एसडीएम कालोनी में स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम मंदिर पर समाज के सभी वर्गो ने मिलकर परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिर महंत ज्योतिषाचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर श्रगार किया। उसके पश्चात अर्थ सहित भक्तो ने अखंडरामायण पाठ व हवन कीर्तन करके प्रसाद वितरण किया। सुंदरकाण्ड पाठ कृष्णाकान्त महाराज, रामेश्वर ठाकुर मंदिर महंत ने मिलकर सम्पन्न किया। हवन में मुख्य यजमान राजेश सिँह सोलंकी, संजय शर्मा, ठाकुर रामेश्वर सिंह रहे। नव ग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष आचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार एवं 10 अवतारो में से एक महा भारत और पुराणो में दर्ज हैं। भगवान परशुराम का जन्म ब्राह्मण ऋषि से हुआ था। बताया कि मंदिर पर अर्थ सहित सुंदरकाण्ड पाठ हवन कीर्तन करके नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मोके पर परमेश चंद शर्मा, लवतेश शर्मा,डी.के.शर्मा,संजीव शर्मा,नितिन शर्मा,राजू सोलंकी, खुशी,गीता पंडित,वीरबती,पिंकी,राधा सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। प्रसाद व्यवस्था में खुशी,शगुन, पिंकी,राधा आदि भक्तो का विशेष सहयोग रहा।

