बुलंदशहर: भारतीय किसान संघ की बैठक संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। किसानों की समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने विचार-विमर्श किया। इनके तत्काल निस्तारण को लेकर निर्देश दिए हैं। गन्ना मूल्य,आवरा पशु,निराश्रित गौवंशों से छुटकारा सहित अन्य समस्याएं बैठक में आई।
बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने की बैठक का में मुख्य रूप से मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी व प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को किसान रजिस्ट्री करवाने में दिक्क्त आ रही है।
किसानों के आधार बैंक पासबुक में नंबर खतौनी से मिलान नहीं खा रहे हैं। कुछ गांव में अभी भी खतौनी ऑनलाइन नहीं है जिस कारण किसानों की किसान रजिस्ट्री नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश किसानो की फसल खराब कर रहे हैं। गोवंश को गौशाला पहुंचने की मुख्य मांग रही। जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने संगठन का विस्तार करते हुए दीपकांत शर्मा अनूपशहर को सह जिला जैविक प्रमुख हिमांशु को खंड जैविक प्रमुख शिकारपुर आशा चौधरी को खंड महिला प्रमुख शिकारपुर मनोनीत किया गया और मुनेश सोलंकी को खुर्जा खंड का दायित्व दिया गया बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार और चौधरी दिलावर सिंह जिला सह मंत्री लाल सिंह तोमर और वीरेंद्र गुर्जर जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी एडवोकेट जिला युवा प्रमुख श्यामवीर सिंह जिला कार्यालय प्रमुख चौधरी ओमवीर सह जिला कोषाध्यक्ष शलभ तोमर जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर जगपाल सिंह,प्रेमपाल अगौता से खंड अध्यक्ष गौरी शंकर लोधी खंड मंत्री गोविंद सैनी अरनिया खंड अध्यक्ष योगेश राघव खुर्जा खंड अध्यक्ष मुनेश सोलंकी जहांगीराबाद खंड उपाध्यक्ष कालीचरण सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर जल्द ज्ञापन सौंपा जाएगा।