सिकंदराबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर की नगर इकाई सिकंदराबाद के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल और नगर इकाई के अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में नगर की समस्याओं का एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में नगर में जाम की समस्या, सब्जी मंडी में गलत तरीके से ठेलियों और खड़े होना, सड़क पर स्थाई व अस्थाई तरीक़े से अतिक्रमण नाबालिकों द्वारा बिना नंबर प्लेट की ई-रिक्शा का संचालन और जीटी रोड, दनकौर रोड, गुलावठी रोड पर दुकानों के सामने अतिक्रमण की समस्या के समाधान को लेकर कोतवाली परिसर में निरीक्षक अपराध शाखा धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। जिसके आधार पर निरीक्षक अपराध शाखा धर्मेंद्र सिंह ने जल्द से जल्द इन सभी समस्याओ पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा, शौर्य बंसल, योगेश गोयल, विशाल खंडेलवाल, दीपांशु गोयल, सूरजभान सैनी, आशीष अत्रि, प्रिंस गर्ग, दीपक वर्मा, सचिन चौधरी, आनंद शर्मा, दिव्यांश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
