Search

सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी से मिले उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी

611 Views
नगर की प्रमुख समस्याओं से कराया अवगत, कोतवाली प्रभारी ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

सिकंदराबाद। उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) के नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नव आगंतुक कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही से मिलकर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं सिकंदराबाद की जन एवं व्यापारिक समस्याओं के बारे में वार्तालाप कर अवगत कराया।

महासचिव नितिन जैन ने बताया कि नए कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही से बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से मुलाकात हुई एवं व्यापार मंडल ने सिकंदराबाद की अनाज मंडी एवं सर्राफा बाजार में गश्त बढ़ाने व दनकौर रोड एवं आर्य समाज के सामने सब्जी मंडी से अतिक्रमण को हटाने एवं ई-रिक्शों के रूट निर्धारित करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने इन सारी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया एवं कहा कि वह व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन राजपूत, महासचिव नितिन जैन, सचिव दीपक भाटी, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, निशांत गर्ग, हरीश गोयल, रजत सिंघल, कानूनी सलाहकार पवन जैन, प्रचार व प्रसार मंत्री प्रवीन सिंघल, नगर मंत्री सचिन सैनी, रवि कुमार, संरक्षक अजय सिंघल, विनय सैनी, योगेश वर्मा, पवन जैन सहित अनेकों व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment