Search

सिकंदराबाद: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, आपदा प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

77 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद, बुलंदशहर में एनएसएस द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना  सामुदायिक सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो समाज कल्याण के साथ-साथ स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।

शिविर के अंतिम दिन का विषय “आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता” रहा। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ ली।

स्वयंसेवकों ने रामबाड़ा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को आपदा से बचाव के उपाय बताए और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही रैली और नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

बौद्धिक सत्र में प्रो. विनोद कुमार यादव ने आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आपदा आने से पहले ही उसकी तैयारी करना आवश्यक है। वहीं प्रो. होशियार सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वायु प्रदूषण आज लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बन रहा है।

इस अवसर पर डॉ. अंकित कुमार वर्मा, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. प्रदीप गोयल, सचिन कुमार, राहुल कुमार एवं नरेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment