292 Views
सिकंदराबाद: सिकंदराबाद तहसील में बुधवार को नो-मैपिंग मतदाताओं की सापेक्ष सुनवाई आयोजित की गई। तहसील प्रशासन ने सभी 16 AERO के माध्यम से सुनवाई की। कुल 150 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे, जिनमें से 89 ने 21 जनवरी को निर्धारित सुनवाई में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जमा किए।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करने और किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज अधूरे हैं या अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें आगे सुनवाई में शामिल होने का मौका मिलेगा।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
