Search

सिकंदराबाद: सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर म्यूजिक लैब का उद्घाटन, हवन व जयंती कार्यक्रम आयोजित

243 Views

सिकंदराबाद:  दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व एवं आकर्षक म्यूजिक लैब के उद्घाटन का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशोक (प्रदेश निरीक्षक, विद्या भारती पश्चिम प्रांत) एवं महेश शर्मा (शैक्षिक प्रमुख, पश्चिम प्रांत) द्वारा किया गया। उन्होंने विपिन कुमार (वरिष्ठ आचार्य) के निर्देशन में तैयार की गई आधुनिक एवं आकर्षक म्यूजिक लैब का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात नरेंद्र शर्मा (वरिष्ठ आचार्य) के निर्देशन में विधिवत हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य यजमान सतीश चंद्र गर्ग (वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व प्रधानाचार्य, अग्रसेन डिग्री कॉलेज) एवं माधुरी गर्ग (भारत विकास परिषद) रहे।

कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार शर्मा (अध्यक्ष, प्रबंध समिति), राजकुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), राधे श्याम गर्ग, वैर वाले (प्रबंधक), पूरन दत्त शर्मा (प्रधानाचार्य, बसंती देवी इंटर कॉलेज) एवं राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (पूर्व प्रवक्ता, अग्रसेन इंटर कॉलेज) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मां शारदे की स्तुति के पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं वीर हकीकत राय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओमवीर सिंह एवं रोहतास (वरिष्ठ आचार्य) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश (वरिष्ठ आचार्य) ने की, जबकि वीरेंद्र सिंह (वरिष्ठ आचार्य) कार्यक्रम संयोजक रहे।

हवन उपरांत सभी भैया-बहनों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने आगंतुक सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार पर मां शारदे की अनुकंपा बनी रहने की कामना की।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment