Search

सिकंदराबाद पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा: नल के हत्थे से सिर में प्रहार कर की थी हत्या

Share Now :

WhatsApp
497 Views

SIKANDRABAD NEWS: सिकंदराबाद क्षेत्र के सरायघासी निवासी राहुल की हत्या का पुलिस ने 10 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी 36 वर्षीय राहुल यादव पुत्र चतरपाल की 6 जून की रात्रि नल के हत्थे से सिर व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में गांव निवासी संदीप उर्फ अंकुर व उसके पिता मुनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 

रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप को कैची का पुल सरायघासी को जाने वाले रजवाहे हाईवे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल नल के हत्थे को गांव चंद्रावली में सुनील यादव के ज्वार के खेत से बरामद कर लिया गया है।

आरोपी की पूछताछ से पता चला है कि मृतक राहुल यादव मृतक की बहन को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करत था। जिसे लेकर आरोपी संदीप ने कई बार मृतक राहुल से नाराजगी प्रकट की थी। हत्याकांड वाले दिन गांव निवासी युवकों के साथ मृतक राहुल व आरोपी संदीप उर्फ अंकुर ने भी शराब का सेवन किया था। शराब के नशे में मृतक राहुल ने आरोपी की बहन को लेकर फिर से अपशब्द कहे थे। जिसे लेकर आरोपी आक्रोश में गया और हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके नामजद पिता की तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही है।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment