Search

बुलंदशहर: जुलूस मार्ग और ताजिया स्थलों का निरीक्षण, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

1,086 Views
जिलाधिकारी और एसएसपी ने मोहर्रम जुलूस मार्ग, ताजिया दफन स्थलों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

सिकंदराबाद: जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मोहर्रम जुलूस के मार्ग, ताजिया दफन स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जनसामान्य से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से त्योहारों को मनाएं। प्रशासन ने कहा है कि शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment