Search

गांव चलो अभियान के तहत गिरधरपुर नवादा पहुंचे विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जनसंपर्क कर सुनीं लोगों की समस्याएं

388 Views

सिकंदराबाद:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत गुलावठी नगर मंडल के ग्राम गिरधरपुर नवादा में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं में गांव और गरीब की समृद्धि प्राथमिकता में है।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांवों के विकास से जुड़ी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी है। इसी क्रम में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और योजनाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि 2014 के बाद स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, ग्राम प्रधान गिरधरपुर नवादा गुड्डू चौधरी, नयाबाँस ग्राम प्रधान अमित विधूड़ी,मंडल महामंत्री अनुराग तोमर,सभासद विपिन तेवतिया,सभासद गगन प्रजापति,अरुण प्रजापति संख्या में ग्रामवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment