Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति की काउंसलिंग से सुलझा वैवाहिक विवाद, साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी

245 Views

सिकंदराबाद: वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण और परिवारों को टूटने से बचाने के लिए मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली सिकंदराबाद की टीम लगातार काउंसलिंग के माध्यम से प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सोमवार, 14 सितंबर को पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में टीम ने पति-पत्नी और दोनों पक्षों के परिजनों की काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम और काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद आपसी मतभेदों को बातचीत और समझदारी के माध्यम से दूर करने के लिए समझाया गया। टीम के प्रयासों के बाद पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता हो गया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे पुरानी बातों को पीछे छोड़कर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। साथ ही आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने पर सहमति जताई।

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। मिशन शक्ति टीम एवं काउंसलरों ने दंपति को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्हें भविष्य में बीती बातों को लेकर विवाद से बचने तथा किसी भी समस्या का समाधान आपसी बातचीत और समझदारी से करने की सलाह दी गई।


 

Spread the love

Leave a Comment

Other News