Search

बुलंदशहर: होटल ग्रीन इंडिया में आयोजित हुआ मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम, 750 किसान हुए शामिल

155 Views
बुलंदशहर के होटल ग्रीन इंडिया में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसिपी विकास और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद डॉ. भोला सिंह व विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी रहे मुख्य अतिथि। लगभग 750 किसानों ने भाग लिया।

बुलंदशहर: डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं मक्का विकास कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह व विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने किसानों को मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती अपनाने की सलाह दी और कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं विधायक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में बाजरा, ज्वार, रागी, कंगनी जैसे मोटे अनाज शामिल करना बेहद आवश्यक है।

मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज के पोषण मूल्य व आर्थिक लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे रोटी, पकौड़ी और चीला का स्वाद चखा और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में लगभग 750 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालन ओ.पी. सिंह ने किया तथा समापन पर उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने आभार व्यक्त किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment