सिकंदराबाद: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर मोहल्ला छाँसियावाड़ा में सैनी समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में सैनी समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन एवं उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले जी ने समाज में शिक्षा और समानता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने अपने संबोधन में सरकार से मांग करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर नवीन सैनी, सोनू सैनी, विनोद सैनी, कृष्ण सैनी, संजीव शर्मा, राजेंद्र सैनी, सुदेश सैनी, चंकी सैनी, नारायण सैनी, नंदू सैनी, परमेश सैनी, वासुदेव सैनी, संजय सैनी, माइकल सैनी, राजबाला देवी, देवेंद्री सैनी, सरिता सैनी, माया देवी, उर्मिला देवी, मूर्ति देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, मिथलेश देवी, कुसुम सैनी, कमलेश देवी, बंटी प्रजापति, लक्ष्मण सैनी, राम अवतार सैनी, शिवम शर्मा, टिंकू सैनी सहित दर्जनों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
