Search

सिकंदराबाद: नौ कुंडीय श्री श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ

323 Views

सिकंदराबाद: महान संत ब्रह्मलीन देवराहा बाबा सरकार के अनुयायियों द्वारा रविवार को नगर सिकंदराबाद में नौ कुंडीय श्री श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पंचवटी फार्म हाउस के निकट सिरोधन रोड पर संपन्न हो रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ 20 दिसंबर 2025 से हुआ है, जबकि इसका समापन 29 दिसंबर 2025 को होगा।

इसी क्रम में रविवार को यज्ञशाला में विधि-विधान के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

उल्लेखनीय है कि बाबा के अनुयायियों द्वारा नगर सिकंदराबाद में पिछले कई वर्षों से निरंतर नौ कुंडीय श्री श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धर्म एवं आध्यात्मिक प्रश्नावली है, जिसमें श्रद्धालु सीधे श्री महाराज जी से अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

आयोजन में प्रमुख रूप से मुकेश भाटी,नवीन अग्रवाल,रविंद्र गोयल, राजकुमार गर्ग, प्रमोद कुमार वर्मा, जितेंद्र गोयल, भारतपाल ठाकुर, नरेंद्र गोयल, अतर सिंह, संजीव चौधरी, दिनेश गर्ग, त्रिलोक सैनी, बालकिशन गर्ग, राम अवतार कौशिक, शरद बंसल, संजय गोयल, मुकुल, विकास गर्ग, प्रशांत सिंहल, सौरभ अग्रवाल, पुनीत चंद्रा एवं रजनीश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं आयोजक मौजूद रहे।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment