सिकंदराबाद: लुहारली स्थित टोल प्लाज़ा के तत्वावधान में टोल के समीप ग्राम कोट व नगला नैनसुख में सामाजिक उत्थान एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शीतकाल में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को कुल 140 कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय लोगों को ठंड से बचाव में सहायता देना रहा। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। टोल प्लाज़ा प्रशासन की इस पहल में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

आयोजकों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य लोग एवं टोल प्लाज़ा के अधिकारी मौजूद रहे।
इस सामाजिक पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।
