Search

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

Share Now :

WhatsApp
689 Views

सिकंदराबाद। नगर में रविवार को परशुराम सेना युवा वाहिनी एवं ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्गभर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विविध देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ एवं मार्ग

शोभायात्रा का शुभारंभ जी.टी. रोड स्थित चैम्बर की धर्मशाला अग्रसेन चौक से शाम 7 बजे पंडित राकेश शर्मा व अभिषेक शर्मा द्वारा भगवान गणेश की आरती और नारियल फोड़ कर किया गया। इसके बाद यात्रा बैंड-बाजों व डीजे की धुनों के साथ विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, वैदवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर भजन लाल पर पहुंचकर संपन्न हुई।


आकर्षक झांकियों ने खींचा ध्यान

यात्रा में शामिल झांकियों में भगवान गणेश, भगवान शंकर की बारात, राम-लक्ष्मण सहित हनुमान जी, महाकाली का अखाड़ा, श्रीकृष्ण-सुदामा-अक्रूर की लीला, श्रीराम दरबार एवं फूलों से सजे रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की झांकी प्रमुख आकर्षण रहीं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म की अनुभूति कराई।

श्रद्धा और उल्लास का संगम

शोभायात्रा में ढोल, शहनाई, डीजे और बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, देवेंद्र सोलंकी, पंडित राकेश शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, केशव दीक्षित, अरविंद दीक्षित, मुकेश शर्मा, दिनेश पालीवाल, अशोक शर्मा, पिंकी वोहरा, राजकुमार सैनी, प्रिंस शर्मा, नवनीत शर्मा, अभिषेक शर्मा, पवन शर्मा, नरेश गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्यवस्था रही चाक-चौबंद

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा और यात्रा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment