Search

सिकंदराबाद: खुशी जैन बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share Now :

WhatsApp
75 Views
सिकंदराबाद के केसरीवाड़ा निवासी दिनेश कुमार जैन की पुत्री खुशी जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह और पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने घर पहुंचकर दी बधाई।

सिकंदराबाद: नगर के केसरीवाड़ा निवासी दिनेश कुमार जैन की पुत्री खुशी जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खुशी जैन ने बताया कि उन्होंने यह सफलता अपने दादा-दादी, माता-पिता और परिजनों के आशीर्वाद व सहयोग से प्राप्त की है। प्रारंभ से ही वे पढ़ाई के प्रति गंभीर और लगनशील रही हैं। अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयासों से उन्होंने सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग बधाई देने उनके घर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने भी स्वयं उनके घर पहुंचकर खुशी जैन को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि खुशी जैन जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कहा कि यह सफलता पूरे सिकंदराबाद के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भी खुशी का इजहार किया और बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
खुशी जैन की सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और मेहनत की भावना हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment