Search

Bulandshahr News: खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की हत्या, 5 घायल

खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की हत्या, 5 घायल
1,167 Views
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाकर में बच्चों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू से गोदकर एक युवक की मौत, 5 घायल। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया, गांव में तनाव।

बुलंदशहर: खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाकर में बच्चों के आपसी विवाद ने शुक्रवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी में शुरू हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंचा तो आबिद और हजरत पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडों, चाकुओं और धारदार हथियारों से दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की हत्या, 5 घायल

संघर्ष में चाकू से गोदकर दिलशान नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की हत्या, 5 घायल

घायल दिलावर ने आरोप लगाया कि हजरत पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला किया, जिसमें आबिद पक्ष के छह लोग लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की हत्या, 5 घायल

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि हत्या और मारपीट में शामिल हजरत पक्ष के 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment